फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोफ्यूल पेट्रोल पंप को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोफ्यूल पंप को सील किया
विज्ञापन

कोतवाली देहात। पूर्ति विभाग की टीम ने क्षेत्र के ग्राम ककराला और फुलसंदा मे अवैध रूप से चल रहे बायोफ्यूल पंप को सील किया। टीम ने बायोफ्यूल पंप पर रखे हजारों लीटर डीजल व पेट्रोल को भी जब्त किया। टीम ने जब्त किए गए डीजल व पेट्रोल को स्थानीय पेट्रोल पंप स्वामी की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ककराला व कोतवाली नहटौर मार्ग पर गांव फुलसंदा में बायोफ्यूल पंप अवैध रूप से चल रहे हैं। जिन पर पंप के कोई भी मानक पूरे नहीं थे और न हीं जिला अधिकारी की पंप संबंधी कोई अनुमति थी। इनकी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव से की गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और टीम के साथ गांव ककराला में स्थित बायोफ्यूल पंप पर छापा मारा। टीम में शामिल जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव राज यादव, एआरओ बिजनौर विशाल यादव, एआरओ नगीना जगवीर सिंह, एआरओ धामपुर चंद्रपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक धामपुर नीरज कुमार व पूर्ति निरीक्षक नगीना योगेश कुमार के साथ छापा मारा। छापामार कार्रवाई में अवैध रूप से चल रहे पंप पर उपस्थित सेल्समैन मुजफ्फरनगर निवासी आनंद ने पंप संबंधी कागजात मांगने पर भी नहीं दिखाए और सुरक्षा संबंधी मानक पूरे करने वाले अग्नि शमन समेत कोई भी मानक नहीं पाए गए और न ही जिलाधिकारी की कोई अनुमति पत्र दिखाया गया। जिस पर पूर्ति विभाग की टीम ने ककराला में पंप की दो मशीनों को सील कर दिया और वहां पर पास की दुकान में रखें 365 लीटर पेट्रोल और 400 लीटर डीजल को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें