फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों को श्रीअन्न उत्पादन की तकनीकी विधि बताई

Mon, 04 Dec 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में काकरान वाटिका में दो दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला में लगे स्टॉल का निरीक्षण करते डीए
विज्ञापन
- बोले अफसर मिलेट्स की पैदावार में खर्च कम उत्पादन ज्यादा आए
विज्ञापन

- काकरान वाटिका में आयोजित होगा उप्र मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कृषि विज्ञान केंद्र नगीना प्रभारी डॉ. शकुंतला गुप्ता ने किसानों को श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती के विषय में जानकारी दी। उन्होंने श्रीअन्न की फसल ज्वार, बाजरा, रागी, सावा, रामदाना, कुटकी, चेना काकुन आदि उत्पादन एवं वैज्ञानिक और तकनीकी विधि से बारे में बताया।
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत सोमवार को काकरान वाटिका में दो दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला वैज्ञानिक डाॅ. पिन्टू कुमार ने कहा कि श्रीअन्न की फसलों रागी में लगने वाले रोग के विषय में जानकारी दी। साथ ही भूमि शोधन एवं बीज शोधन के विषय में बताया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. केके सिंह ने मिलेट्स की उपयोगिता एवं फसल के बोए जाने संबंधी समस्त जानकारी किसानों को दी गई।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कार्यशाला में दूर-दराज से आए किसानों से श्री अन्न के अनाज को अपने भोजन में शामिल करने को कहा और कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलेगी।डीएम ने प्रगतिशील किसानों व उपस्थित एफपीओ के सीईओ को मिलेट्स से संबंधित मोमेंटों का वितरण किया। संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद ओपी सिंह ने कहा कि जिले में श्रीअन्न की खेती की अपार सम्भावनाएं हैं। इस फसल में लागत कम लाभ ज्यादा है। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र ने बताया कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उपस्थित किसानों को मिलेट्स की खेती वैज्ञानिक तरीके से करने का आह्वान किया। इससे पहले डीएम अंकित कुमार अग्रवाल एवं संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद ओपी सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का फीता काटकर शुभारंभ किया। बाद में स्टालों का अवलोकन किया। कार्यशाला का संचालन हरज्ञान सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किया। कार्यशाला में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें