फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पत्नी और सास के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
नजीबाबाद- नवेद (संवाद)।
विज्ञापन
- प्रेमजाल में फंसाकर युवती ने गुपचुुप तरीके से एक साल पहले किया था निकाह
विज्ञापन

- पैसा देने के लिए फोन करके बार-बार दबाव बना रही थी मां-बेटी
- नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा में नवेद खां (20) ने पत्नी और सास के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटकने से पहले नवेद ने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया। जिसमें पत्नी नाजिया अंसारी और सास पर उत्पीड़न करने और बार-बार पैसों की मांग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार की रात पत्नी और सास के बार-बार फोन आने के बाद करीब एक बजे नवेद खां छत पर पहुंचा। जिसने केबल का फंदा बनाया और झूल गया। आहट होने पर नवेद की मां छत पर पहुंची तो नजारा देख सहम गई। नवेद को फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवेद के फोन में एक वीडियो भी मिला जोकि उसने फांसी लगाने से कुछ देर पहले ही बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में किरतपुर निवासी नाजिया अंसारी और सास पर ब्लैकमेलिंग करने, गन प्वाइंट पर उसे एक वर्ष पूर्व निकाह के लिए मजबूर करने और उससे लाखों रुपये की धनराशि समय-समय पर वसूल करने का आरोप लगाया है। मामले में मृतक नवेद के मौसा नाहिद खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि नाजिया अंसारी और उसकी मां ने प्रेम प्रसंग के जरिए पहले नवेद को फंसाया और फिर उससे जबरन निकाह कराया। निकाह के बाद कभी भी उसकी पत्नी ससुराल नहीं आई। आरोप है कि उसकी मां नवेद की मछली बाजार स्थित सिलाई मशीन की दुकान पर आकर धमकाते हुए अक्सर हजारों की धनराशि ले जाती थी। करीब 10 लाख रुपये से अधिक की धनराशि मां-बेटी वसूल कर चुकीं थीं इसके बावजूद नवेद से ब्लैकमेलिंग जारी थी। जिससे परेशान होकर नवेद ने शुक्रवार की देर रात पहले वीडियो बनाया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या मामले में तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नजीबाबाद- नवेद (संवाद)।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें