फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन गांवों ने किया बेटियों का भविष्य सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन गांवों ने किया बेटियों का भविष्य सुरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के तीन गांवों में माता-पिता और डाक विभाग ने बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया है। माता-पिता ने कन्याओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शत प्रतिशत खाते खुलवाकर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाया है। डाक विभाग पोस्टमास्टर और माता-पिता को सम्मानित करेगा। अफसरों के अनुसार अफजलपुरहरी में 24, लक्खूवाला 49 और बसंतपुर में 29 खाते खोले गए हैं। इन गांवों में ये पात्र बेटियां हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत वर्ष 2014 में की थी। इस योजना की शुरुआत उन लोगों को ध्यान में रखते हुए की थी, जो अपने बच्च्चिों को उच्च शिक्षा दिलाने और शादी के लिए छोटी-छोटी रकम जमा कर बड़ी पूंजी के रूप में देखना चाहते हैं। यह खाता दस साल से कम उम्र की बच्ची के लिए उच्च शिक्षा और शादी के लिए बचत करने के लिहाज से केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा निवेश है। डाक अधीक्षक एमएम हुसैन के अनुसार कोई भी माता-पिता यह खाता 250 रुपये में खोलकर इसमें प्रतिवर्ष एक हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसमें 14 वर्ष तक निर्धारित रकम जमा करनी पड़ेगी और खाते की अवधि 21 साल होने पर ब्याज सहित भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही यदि बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने चाहते हैं तो 18 साल की उम्र में 50 फीसदी रकम मिल सकती है। 18 साल के बाद लड़की की शादी होने पर खाते को बंद कर उसकी पूरी धनराशि को निकाला जा सकता है। अब तक जिले के इन तीन गांवों में शत प्रतिशत खाते खोले जा चुके हैं। इस काम को मूर्त रूप देने वाले पोस्टमास्टरों और माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। डाक अधीक्षक ने बताया कि अफजलपुरहरी में दस साल तक की कुल 24 बेटियां हैं, सभी 24 के खाते खोले गए। लक्खूवाला में 49 में 49, बसंतपुर में 29 में 29 खाते खोलकर सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा किया। उन्होंने बताया कि इन पोस्टमास्टर और माता-पिता ने बालिकाओं के भविष्य के प्रति समझदारी दिखाकर केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने का काम किया हैं। इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें