फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्राओं से मारपीट मामले में जांच को तीन सदस्य कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्राओं से मारपीट के मामले में सीओ ने लिए शिक्षकों के बयान, जांच जारी
विज्ञापन

- अल्प संख्यक आयोग ने 13 दिसंबर को एसपी और डीएम को किया था तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। शकुंतला इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ मारपीट के मामले में अल्पसंख्यक आयोग के आदेश पर गठित तीन सदस्य टीम शिक्षिकाओं, छात्राओं व अभिभावकों के बयान लेकर जांच में जुटी है। इस मामले में अल्पसंख्यक आयोग ने बिजनौर एसपी और डीएम को 13 दिसंबर को तलब किया था। यह जांच कमेटी इससे पहले ही अपनी जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं ने चार दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर कॉलेज की शिक्षिकाओं पर पक्षपात करते हुए उन्हें कॉलेज बुलाकर डंडों से पीटने का आरोप लगाया था। छात्राओं ने शिक्षिका पर उन्हें फेल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। उधर, कॉलेज प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि कक्षा 12 की छात्राओं को टेलेंट हंट प्रतियोगिता के फार्म भरने के लिए दिए गए थे। फार्म भरकर एक दिसम्बर को जमा करने के लिए कहा गया था। कुछ छात्राओं के फार्म जमा न होने पर कक्षा अध्यापक ने फोन कर फार्म जमा करने को कहा था। छात्राएं बिना ड्रेस व विलंब से कॉलेज पहुंची। करीब छह सात छात्राओं को पढ़ने न आने व फार्म जमा करने के लिए बिना ड्रेस के विद्यालय आने की स्थित में अभिभावकों को बुलाने को कहा गया। छात्राओं ने अपने मोबाइल द्वारा अपने अभिभावकों को बुलाया था जिन्होंने विद्यालय में आकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मामले की आवाज अल्पसंख्यक आयोग तक पहुंची तो अल्पसंख्यक आयोग ने बिजनौर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को 13 दिसंबर को कार्यवाही की आख्या के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए थे। जिसमें जिलाधिकारी ने एसडीएम, सीओ व जिला विद्यालय निरीक्षक की तीन सदस्य टीम गठित की थी। जो मामले की जांच में जुटी है।
टीम ने छात्राओं अभिभावकों के बयान लिए हैं। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर जांच कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि सोमवार को मारपीट के आरोप में आरोपित व अन्य शिक्षकों आदि के बयान लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- कमेटी गठित, एक सप्ताह में पूरी होगी जांच: डीएम
डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम चांदपुर, सीओ चांदपुर और जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह में जांच पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें