फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में किशोर समेत तीन की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली (बिजनौर)। मार्ग दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नगीना देहात क्षेत्र में रायपुर-टांडामाईदास मार्ग पर गांव कोटकादर के समीप महिंद्रा पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लालवाला निवासी समीर और टांटामाईदास निवासी आदिल के रूप में हुई है। पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

उधर, मंडावली क्षेत्र के गांव मीरमपुर बेगा के निकट एनएच-74 पर कार की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मंडावली निवासी सुनील का 14 वर्षीय पुत्र रितिक धान कुटाई के लिए गांव मीरमपुर बेगा की चक्की पर गया था। साइकिल से सड़क पार करते समय भागूवाला की दिशा से आ रही काले रंग की कार ने साइकिल सवार रितिक को टक्कर मार दी, जिसमें रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से नजीबाबाद भिजवाया। रास्ते में किशोर की मौत हो गई। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें