फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवनों की छत टपकने से अभिलेख भीगे, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया सामान

Sat, 01 Sep 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में पूर्ति विभाग के कार्यालय आया पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में  बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सवेरे तक बारिश होने से नगर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई सरकारी विभागों की छतों के टपकने से अभिलेख भीगकर खराब हो गए हैं। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कार्यालय की छत के टपकने से कार्यालय को एसडीएम कार्यालय में स्थित दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर लिया। कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख भीगकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम कार्यालय, विद्युत निगम कार्यालय, पालिकाध्यक्ष कार्यालय की छत टपक रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय पर टपक रहा है, परिसर में पानी भरा हुआ है। बीईओ कार्यालय परिसर में तीन बेसिक स्कूलों का संचालन होता है। तीनों स्कूलों का भवन बेहद जर्जर हो गया है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पंजाबी कॉलोनी में भी जलभराव हो गया। शेरकोट में बारिश से दो मकानों की छत गिर र्गइं। मोहल्ला निकम्माशाह निवासी अतर हुसैन, कदीर अहमद के मकान की छत गिर जाने से बड़ा हादसा होते होता बचा। विशाल के मकान की दीवार गिरने से उसका नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें