धामपुर में पूर्ति विभाग के कार्यालय आया पानी।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सवेरे तक बारिश होने से नगर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई सरकारी विभागों की छतों के टपकने से अभिलेख भीगकर खराब हो गए हैं। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कार्यालय की छत के टपकने से कार्यालय को एसडीएम कार्यालय में स्थित दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर लिया। कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख भीगकर नष्ट हो गए हैं।
वहीं, एसडीएम कार्यालय, विद्युत निगम कार्यालय, पालिकाध्यक्ष कार्यालय की छत टपक रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय पर टपक रहा है, परिसर में पानी भरा हुआ है। बीईओ कार्यालय परिसर में तीन बेसिक स्कूलों का संचालन होता है। तीनों स्कूलों का भवन बेहद जर्जर हो गया है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पंजाबी कॉलोनी में भी जलभराव हो गया। शेरकोट में बारिश से दो मकानों की छत गिर र्गइं। मोहल्ला निकम्माशाह निवासी अतर हुसैन, कदीर अहमद के मकान की छत गिर जाने से बड़ा हादसा होते होता बचा। विशाल के मकान की दीवार गिरने से उसका नुकसान हुआ है।