फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फर्जी निकली लूट की सूचना, दोगुनी करने का लालच देकर रकम ले जाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कहानी झूठी निकली। जांच में सामने आया कि मामला रकम दोगुनी करने के लालच में हुए लेन-देन से जुड़ा था। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को फव्वारा चौक के पास लूट की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना देने वाले अनिल कुमार पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम ढेवापुर, थाना सैफनी जनपद रामपुर ने दावा किया था कि उसके रुपये छीन लिए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने तफसील निवासी ग्राम सरीफपुर थाना ठाकुरद्वारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल में पता चला कि अनिल कुमार लगातार तफसील के संपर्क में था तथा दोनों के बीच रुपये दोगुने करने को लेकर बातचीत हुई थी। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच रुपये का लेन-देन हुआ था, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति रुपये लेकर वहां से चला गया। पुलिस की जांच में लूट की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार दोपहर लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में घटना असत्य पाई गई। सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें