फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी की टक्कर से मंदिर के पुजारी की मौत

विज्ञापन
कालागढ़ की नई कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर दौड़ता हाथी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
हाथी की टक्कर से मंदिर के पुजारी की मौत
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। नई कॉलोनी में नूनगढ़ मंदिर के पुजारी की हाथी की टक्कर से मौत हो गई। वन विभाग ने मामले की जांच कर विभाग के नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।
घटनाक्रम के अनुसार नई कालोनी निवासी सुरेश (45) नूनगढ़ मंदिर में पुजारी था। सुरेश के बड़े भाई कल्लू के अनुसार बृहस्पतिवार को सुरेश अपने साथी पवन के साथ पुराना कालागढ़ गया था। वहां से लौटते समय नई कॉलोनी में गौरी शंकर मंदिर के निकट पहुंचे तो सुरेश लघुशंका के लिए बाइक से उतरा तभी झाड़ियों से निकलकर एक हाथी दौड़ता हुआ आया। सुरेश को हाथी की टक्कर लग गई। घायल सुरेश को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। उपचार के बाद सुरेश को घर ले आए। रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी, आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, शंकर सिंघल व स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने व आबादी क्षेत्र में वन्यजीवों को आने से रोकने की मांग की है। पुजारी की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नागरिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर सहायता का भरोसा दिलाया
कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि इस मामले में बीट प्रभारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। कल्लू सिंह के पुत्र बिजेंद्र सिंह की ओर से तहरीर मिली है। जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी ने मृतक के परिवार को तात्कालिक दस हजार रुपये की सहायता देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें