फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा की तैयारी के लिए बनी हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : परीक्षा की तैयारी के लिए बनी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

बिजनौर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारी कराने के लिए हेल्प डेस्क बना दी गई है। इसके लिए जिला व तहसील मुख्यालयों पर विभिन्न विषयों के शिक्षकों की तैनाती की गई है। विद्यार्थी विषय की समस्या संबंधित शिक्षक से दूर करा सकते हैं।
शासन ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान विषयवार आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए जिला एवं तहसीलवार हाईस्कूल व इंटर के अलग-अलग शिक्षक नियुक्त किए हैं। विद्यार्थी अपनी समस्या शिक्षकों के सहयोग से हल कर सकते हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क के प्रभारी व शिक्षक अपने मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क करके भी अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई संबंधी कोई समस्या होने पर डीआईओएस दफ्तर में भी संपर्क कर सकते हैं। शिक्षकों की नियुक्ति की सूची शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

इन विषयों के शिक्षक नियुक्त किए गए
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के हिंदी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य, भूगोल, अंग्रेजी, गृहविज्ञान, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, कृषि, सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र आदि विषयों की समस्या दूर होंगी। इसके लिए हर तहसील में शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

ये हैं नामित नोडल अधिकारी
डीआईओएस ने बताया कि जिला मुख्यालय जीजीआईसी बिजनौर की प्रधानाचार्या विनीता मोबाइल नंबर 9149350554 नोडल अधिकारी हैं। बिजनौर तहसील स्तर पर राकेश कुमार शर्मा उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 9456210395, धामपुर तहसील स्तर पर ओमनारायण प्रधानाचार्य जीआईसी कुंडीपुरा, नगीना तहसील स्तर पर अनिता रानी प्रधानाचार्या जीजीआईसी बढ़ापुर, नजीबाबाद तहसील स्तर पर अनामिका यादव प्रधानाचार्य जीआईसी नजीबाबाद और चांदपुर तहसील स्तर पर कोपल रस्तोगी प्रधानाचार्या जीजीआईसी लुहारपुरा नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। विद्यार्थी नोडल अधिकारियों को अपनी पढ़ाई की समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें