दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल
शेरकोट। दो कारों की भिड़ंत में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
कोलकाता के पतिया थाना क्षेत्र के गांव बटूरिया निवासी केसनेडू ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह नैनीताल से अपने परिवार के साथ कार से ऋषिकेश जा रहा था। शेरकोट पहुंचने पर पेट्रोल पंप के निकट इनकी कार किसी दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में उनकी 12 साल की पुत्री एडीजा, शिवानी (22), उबनिवा (20) घायल हो गए, जबकि इसी कार में सवार हाथरस निवासी हरदास सरकार पत्नी समोली सरकार और कार चालक बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें बामुश्किल कार से बाहर निकालकर धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हरदास सरकार और उनकी पत्नी को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे में दूसरी कार के चालक शेरकोट निवासी अनस पुत्र अतीक भी घायल हुआ है। अनस, कार से धामपुर से शेरकोट जा रहा था। इस दौरान हाईवे-74 पर दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क किनारे कराकर जाम खुलवाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया।