फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिवा दबोचा, आकाश-लवी ने लगाई आत्मसमर्पण की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान और सुनीलपाल के अपहरण कांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी शिवा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उधर, आरोपी आकाश और लवी पाल ने आत्मसमर्पण करने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। कोर्ट ने 18 दिसंबर की तारीख लगाई है।
अपहरण कांड के आरोपियों की तलाश में बिजनौर पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी शिवा निवासी मोहल्ला चमरपेड़ा शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी लवीपाल निवासी मोहल्ला रविदास नगर बी-14 नई बस्ती, आकाश उर्फ गोला निवासी मोहल्ला चाहशीरी, अंकित पहाड़ी निवासी साईं मंदिर मोहल्ला शंभा बाजार और लवीपाल का मौसेरे भाई शुभम फरार है। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, लवीपाल और आकाश उर्फ गोला ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सीजेएम ने दोनों के आत्मसमर्पण के लिए 18 दिसंबर की तारीख नियत की है।
वहीं, आत्मसमर्पण प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है। पुलिस आरोपियों को बाहर ही घेरने की तैयारी कर रही है। जजी परिसर के आसपास पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

n दूसरो राज्यों में भी स्वाट टीम दे रही दबिश
शहर कोतवाली और स्वाट की पांच टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। स्वाट टीम दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए स्वजन और करीबियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें