फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के शिवसैनिक मुरादाबाद में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के शिवसैनिक मुरादाबाद में गिरफ्तार
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिवसेना के प्रभारी महासचिव धर्मेंद्र तोमर के आदेश पर जिला संभल के हरिहर मंदिर में सावन के सोमवार को जलाभिषेक करने जा रहे बिजनौर शिवसेना के जिला प्रमुख विजय जैन सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा शिवसैनिकों को मुरादाबाद में गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें निजी मुचलकों पर रिहा किया। पुलिस की कार्रवाई से शिवसैनिकों में असंतोष है।
जिला प्रमुख विजय जैन का कहना है कि सावन में संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने का बड़ा महत्व है। शिवसेना के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर का आदेश हुआ था कि इस बार शिवसैनिक संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। वह करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ वहां जा रहे थे। मुरादाबाद जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद वहां की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने काफी नोकझोंक भी हुई। पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली और गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में कई घंटे बैठाने के बाद उनका नाम पता लिखने के बाद रिहा कर दिया। गिरफ्तार होने वालो में विजय जैन जिला प्रमुख नगर, संयम जैन आईटी सेल जिला प्रमुख, वीरेंद्र कारीगर, ललित गर्ग, कैलाश चंद, सोनू चौहान, राजेंद्र सैनी आदि शिवसैनिक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें