बिजनौर सीट से रुचि वीरा को बनाया प्रत्याशी
बिजनौर। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने पूर्व विधायक रुचि वीरा को बिजनौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया।
डीडीपीएस में हुए कार्यक्रम में शमशुद्दीन राइन ने कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संदेश देकर बिजनौर भेजा है। मायावती के निर्देश पर रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया गया है। कहा कि रुचिवीरा विधायक बनकर जनता की सेवा करेंगी। रुचि वीरा के विधायक बनने पर ही जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक रुचि वीरा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और जनता को रोजगार नहीं मिल रहा है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि बसपा शासन काल में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहती है। कहा कि वे विधायक बनकर फिर से जनता की सेवा करेंगी। इस दौरान बसपा सांसद गिरीश चंद, कोआर्डिनेटर राजकुमार गौतम, मुख्य सेक्टर प्रभारी साजिद सैफी, पूर्व राज्यमंत्री धनीराम सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी इसरार नबी, धनीराम सैनी, योगेंबर सिंह, सेक्टर प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, नजीबाबाद प्रभारी शाहनवाज खलील, नगीना प्रभारी ब्रजपाल सिंह, नहटौर प्रभारी प्रिया सिंह, चांदपुर प्रभारी डॉ.शकील हाशमी, हाजी जियाउदीन अंसारी, हाजी कमाल अहमद, खुशनूद खां, स्वाति वीरा आदि मौजूद रहे। आयोजन में प्रमोद कुमार, कामेंद्र सिंह, कविराज सिंह, धर्मपाल सिंह, राजवीर सिंह, मुंशी सदरीश, चंद्रपाल गौतम, छतर सिंह आदि का सहयोग रहा।