फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : उद्घाटन करने को मारा नारियल तो टूट गई सवा करोड़ से बनी सड़क, पर नहीं टूटा नारियल, धरने पर बैठीं विधायक

Thu, 02 Dec 2021 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नवनिर्मित सड़क उद्घाटन के दौरान नारियल तोड़ने पर ही टूट गई लेकिन नारियल नहीं टूटा। सड़क का उद्घाटन करने पहुंची विधायक सुचि मौसम चौधरी धरने पर बैठ गईं और प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
नारियल तोड़ने पर टूट गई सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में उस वक्त सरकारी मशीनरी पर सवाल खड़े हो गए जब उद्घाटन के दौरान एक नवनिर्मित सड़क नारियल तोड़ने के दौरान टूट गई। वहीं उद्घाटन करने पहुंची विधायक सुचि मौसम चौधरी इसके बाद धरने पर बैठ गईं और प्रशासन से जांच कराने की मांग की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सिंचाई विभाग ने हल्दौर के पास बालकिशनपुर चौराहे के नजदीक से होकर गुजर रही नहर की पटरी पर एक सड़क बनवाई थी। गुरुवार को करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का उद्घाटन किया जाना तय हुआ।



यह भी पढ़ें: Meerut News Today 29  November: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें 
विज्ञापन


दोपहर के समय शहर विधायक सुचि मौसम चौधरी नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करने पहुंचीं। यहां उन्होंने जैसे ही नारियल सड़क पर मारा तो सड़क उस स्थान से टूट गई, लेकिन नारियल नहीं टूटा। 

इस घटना ने जहां सड़क निर्माण पर सवाल उठा दिए वहीं नेताओं को हंसी का पात्र भी बना दिया। वहीं नई सड़क के इस तरह टूट जाने के बाद विधायक ने नाराजगी जताई और वहीं धरने पर बैठ गईं। उन्होंने प्रशासन से जांच कराने के लिए कहा। 
विज्ञापन


विधायक ने प्रशासनिक अफसरों से सड़क के सैंपल लेने को कहा, ताकि उसकी जांच कराई जा सके। जानकारी के अनुसार इस नवनिर्मित सड़क पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें