फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए लगाई गई बल्लियां भी बह गईं

विज्ञापन
मंडावर के गांव सीमली के पास गंगा से हो रहे कटान को रोकने के लिए लगाई बल्लियों को देखते जॉइंट मजिस्? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कटान रोकने के लिए लगाई गई बल्लियां भी बह गईं
विज्ञापन

मंडावर। गांव सीमली के पास गंगा का कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को लगाई गई बल्लियां भी गंगा की लहरों में बह गईं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गंगा के कटान का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान रोकने के लिए पक्का तटबंध बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गंगा गांव फतेहपुर सभाचंद और सीमली की ओर कटान कर रही है। फतेहपुर सभाचंद की ओर हो रहा कटान किसी तरह रुका है। हालांकि वहां गंगा परिषदीय विद्यालय की बाउंड्रीवॉल और शौचालय को काटकर बहा चुकी है। सीमली की ओर गंगा अब भी कटान कर रही है। कटान को रोकने के लिए रविवार शाम को बल्ली गाड़कर उनमें रेत की बोरी भी गई थी लेकिन रात में गंगा ने बल्ली भी बहा दीं। गंगा के कटान से किसान दहशत में हैं। ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिग गांव में आए थे। उन्होंने गंगा के कटान को देखा और सिंचाई विभाग के अफसरों को कटान रोकने के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जल्दी ही कटान रोकने के लिए पक्का तटबंध बनवाने का आश्वासन दिया है। ग्राम प्रधान के अनुसार गंगा का कटान नहीं रुका तो गांव वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें