पं. दीनदयाल के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
नजीबाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
सेवा प्रतिष्ठान के जिला महामंत्री पं. शंभूनाथ कौशिक के आवास पर नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता और शुभम ग्रोवर के संचालन में जन्मोत्सव मनाया गया। प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष डा. आमोद अरोड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन बहुत ही साधारण था। सन 1937 में वह संघ के प्रचारक बनाए गए थे। 1953 में जनसंघ के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में आशु अग्रवाल, दीपक कर्णवाल, सीमा, बिट्टू भटनागर, सुविधा, नीरज, अमित कौशिक, प. हर्षवर्धन, नरेश तंवर आदि मौजूद रहे।
उधर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नीतू मेहता, जयंती वशिष्ठ, सुनीता गुप्ता, दीपा शर्मा, कविता, नामदेव, संजू शर्मा, सोनिया, गीता केसले ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मनीषा सैनी के नेतृत्व में सुविधा भटनागर, नगर महामंत्री सुनीता कौशिक, इंदू राजपूत, मीनाक्षी, निशा, मोनू वर्मा, अनिल, चंदू ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नजीबाबाद में पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : NAZIBABAD