फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अनाधिकृत रूप के एलोपैथिक चिकित्सीय अभ्यास करने पर एक पैथोलॉजी लैब और एक्सरे मशीन सेंटर को सील करने सहित 11 चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्वैक्स के नोडल अधिकारी डा.एसके निगम के अनुसार नजीबाबाद में अल नजीब पैथोलॉजी लैब और एक्सरे मशीन सेंटर संचालक डॉ.शेख लुकमान अपने प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। उनके सेंटर को पुलिस की मौजूदगी सील करके एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा हरेवली के डॉ. पी मंडल, आरोग्य डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब ऊमरी संचालक डॉ.सनी कुमार, नींदडू के डॉ. मुदस्सर अली, योग हेल्थ केयर भागूवाला के डॉ. मुस्तकीम अहमद, आलिया बच्चों का क्लीनिक भागूवाला के संचालक डॉ.जुऐब अंसारी, साविया बच्चों का क्लीनिक मंडावली के संचालक डॉ. फाइम अहमद, बेगमपुर शादी के डॉ. नासिर, जच्चा-बच्चा केंद्र खारी के संचालक डॉ. कृष्णगोपाल घोष और आशा मौसमी घोष, खारी के डॉ.नवनीत और डॉ.ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें