फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद चीनी मिल को मिलेगा राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल को मिलेगा राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली ने इस वर्ष भी चीनी मिल नजीबाबाद को राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार के लिए चुना है। चीनी मिल को गन्ना प्रबंधन के लिए सहकारी चीनी मिलों में दूसरा स्थान मिला है। जल्द ही चीनी मिल को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद ने इस वर्ष भी सहकारी चीनी मिलों के राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में अपना नाम दर्ज कराया है। चीनी मिल नजीबाबाद को गन्ना प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार के लिए चुना गया है। नजीबाबाद चीनी मिल डेढ़ दर्जन से अधिक राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। चीनी मिल नजीबाबाद को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली की ओर से चार बार सहकारी चीनी मिलों में सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल का पुरस्कार मिल चुका है। चीनी मिल ने वित्तीय प्रबंधन, आर्थिक और तकनीकि दक्षता में भी कई राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्राप्त किए हैं। चीनी के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह ने राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार सम्मान पाने का श्रेय चीनी मिल के प्रशासक, प्रशासनिक प्रबंधन, मिल के कर्मचारियों, किसानों और श्रमिक संगठनों के योगदान को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें