फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं खुला रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन बाद भी नहीं खुला रेलवे फाटक
विज्ञापन

धामपुर। रेल विभाग की ओर से धामपुर में शुगर मिल रेलवे फाटक नंबर 456 पांच दिन बीतने के बाद भी नहीं खोला जा सका है। रेल विभाग के इंजीनियर विभाग के अधिकारियों ने 12 नवंबर से 15 नवंबर की शाम तक के लिए चार दिन ट्रैक की मरम्मत करने को बंद रखने का आदेश दिए थे। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों ने शीघ्र फाटक खुलवाने की मांग की है।
क्षेत्र के किसान दिनेश कुमार, करन सिंह, परम सिंह, भूरा सिंह, विश्वास कुमार का कहना है कि रेल विभाग की ओर से धामपुर के शुगर मिल गेट को 12 नवंबर से बंद कर रखा है। बताया गया कि इस गेट पर 15 नवंबर तक रेल विभाग के अधिकारियों को लाइन पर काम करना है। बताया गया कि इन दिनों गन्ने की सीजन चल रहा है। ऐसे में शुगर मिल वाले फाटक के बंद होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। चार दिन के स्थान पर पांच दिन बाद भी न खुलने से किसानों का धैर्य जबाव देने लगा है। बताया गया कि यह गेट धामपुर के अन्य गेटों की तुलना में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसी गेट से 99 प्रतिशत किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नूरपुर, नहटौर क्षेत्र के किसानों को गन्ने की आपूर्ति में भारी दिक्कत हो रही है। इस क्षेत्र के किसानों को नहटौर के ओवर ब्रिज से होकर मिल को गन्ने की आपूर्ति करने को विवश होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने डीआरएम से शिकायत कर फाटक खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें