फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान और खानपान का ध्यान रख सर्दी में बीपी पर रखें नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यायाम और खानपान पर रखें ध्यान
विज्ञापन

बिजनौर। रक्तदान और खानपान का ध्यान रखकर सर्दी में ब्लडप्रेशर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। रक्तदान ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने का सबसे आसान और कारगर तरीका है। जिला अस्पताल में बने ब्लड बैंक में हर रोज 15 से 20 लोग रक्तदान करने के लिए आ भी रहे हैं।
सर्दी में दिन छोटा होता है और जॉगिंग, व्यायाम, योग आदि करने के लिए समय कम मिलता है। इसके अलावा सर्दियों में खानपान में चिकनाई आदि का प्रयोग भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को दिक्कत होती है। खून में गाढ़ा अधिक हो जाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। बढ़े ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक तक का खतरा रहता है। वैसे तो बढ़े ब्लड प्रेशर को कम रखने के लिए खानपान पर नियंत्रण और व्यायाम बहुत जरूरी है, लेकिन सर्दियों में इतना समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में रक्तदान करने से बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कुदरती तौर से कम किया जा सकता है। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए काफी लोग रक्तदान पहले से कर भी रहे हैं।
विज्ञापन

रक्तदान से नहीं आती है कमजोरी
रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। एक बार में 350 से 450 एमएल तक खून लिया जाता है। शरीर में इसकी पूर्ति कुछ ही समय में हो जाती है। पुरुष तीन महीने और महिलाएं चार महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकती हैं।
विज्ञापन

जरूर करें रक्तदान
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.संजय कुमार शंकर के अनुसार ब्लड प्रेशर व अन्य कई बीमारी से बचाव के लिए रक्तदान बहुत अच्छा तरीका है। लोगों को समय समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें