एक अक्तूबर से क्रय केंद्रों पर होगी खरीद
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि धान खरीद के लिए कुल 18 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। खाद्य विभाग के नौ, पीसीएफ के आठ, भारत खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र खोला गया है।
शासन द्वारा धान खरीद का समर्थन मूल्य 1940 व ग्रेड ए का 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान खरीद योजना एक अक्तूबर से एक जनवरी तक चलेगी। क्रय केंद्र खुलने का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक रहेगा। किसानों से अनुरोध है कि वे अपना धान मानक के अनुरूप अकार्बनिक-01 प्रतिशत, कार्बनिक-01 प्रतिशत, क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित और घुने हुये दाने-05 प्रतिशत, अपरिपक्व संकुचित और सिकुडे हुये दाने-03 प्रतिशत, निम्न वर्गो का अधिमिश्रण-06 प्रतिशत, अधिकतम नमी-17 प्रतिशत एवं साफ-सुथरा, सुखाकर क्रय केन्द्रों पर विक्रय हेतु लायें तथा योजना का भरपूर लाभ उठाएं। किसानों की सुविधा हेतु सभी धान क्रय केंद्रों पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों के मोबाइल नंबर व टोल फ्री नंबर-18001800150 प्रदर्शित किए गए हैं। क्रय केंद्र पर यदि किसी किसान भाई को कोई परेशानी हो तो वह एडीएम प्रशासन के मोबाइल नंबर 9454416895, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 9794032966 या कंट्रोल रूम के नंबर 9012598908 या 8057617958 पर संपर्क कर सकता है।