फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को करेंगे प्रतिरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती और धात्री महिलाओं को करेंगे प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में गर्भवती और धात्री महिलाओं के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं को इस काम में लगाया जाएगा। महिलाओं व उनके परिजनों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले में टीकाकरण अभियान अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। टीकाकरण अभियान में कर्मचारी दिन रात लगे हैं लेकिन लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। लक्ष्य में सबसे बड़ी कमी गर्भवती और धात्री महिलाओं की सामने आ रही है। ये महिलाएं टीकाकरण कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। इनके दिमाग में ये बात घर कर गई है कि टीकाकरण से उनके या बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है जबकि ऐसा नहीं है। शासन ने भी गर्भवती और धात्री महिलाओं के टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। जिले में ऐसी करीब ढाई लाख गर्भवती और धात्री महिलाएं चिह्नित की गई हैं। इन महिलाओं के टीकाकरण की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास एवं पोषाहार विभाग मिलकर पूरी करेंगे। इनकी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं को दी गई है। ये घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिह्नित करके टीकाकरण कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक गर्भवती महिलाएं
चंदक 9147
जलीलपुर 11218
धामपुर 8390
हल्दौर 9568
कासमपुर गढ़ी 8656
किरतपुर 7772
कोतवाली 7238
कोतवाली बी 5685
नजीबाबाद 12897
नहटौर 7996
नूरपुर 10699
स्योहारा 9318
पीपीसी नगीना 3171
पीपीसी नजीबाबाद 2879
पीपीसी धामपुर 1883
पीपीसी बिजनौर 3878
कुल 120414
नोट:- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
कराएं टीकाकरण
महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ.निधि भारती के अनुसार गर्भवती महिलाओं को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। इससे गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व उनके नवजात बच्चों को कोरोना से सुरक्षा मिलेगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा की लेंगे मदद
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार गर्भवती व धात्री महिलाओं का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा की सहायता से प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें