फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी, देवर पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

Tue, 19 Jan 2021 10:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर अश्लील हरकत करने व पुलिस में शिकायत के बावजूद उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय न मिलने पर 26 जनवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका देवर उस पर बुरी नीयत रखता है। चार जनवरी की रात उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह मामले की शिकायत करने थाने गई तो पुलिस ने एक नेता के दबाव में उल्टे उसके विकलांग पति का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने सरकार पर बोला हमला, बोले- किसान अपने आंदोलन में मातृ शक्ति को करें शामिल
विज्ञापन


उस नेता ने उसे बिजनौर एसपी के पास नहीं जाने दिया। नेता ने खुद को बड़े मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए अधिक पैरवी करने पर पुलिस से झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी। आरोप है कि नेता ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मामले में दखल देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


महिला ने चेतावनी दी है कि उसे न्याय नही मिला तो वह 26 जनवरी को आत्मदाह कर लेगी। थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह ने महिला के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मामला दो भाईयों के विवाद का बताया है। दोनों पक्षों के विरुद्ध मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की जा चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें