मंडावली के गांव राजपुर नवादा में पुलिस चौकी का उद्घाटन करते एसपी डा.धर्मवीर सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
साहित्यकार दुष्यंत के नाम पर पुलिस चौकी स्थापित
मंडावली(बिजनौर)। गांव राजपुर नवादा के जाहरदीवान मंदिर तिराहे पर साहित्यकार दुष्यंत कुमार के नाम पर पुलिस चौकी की स्थापना की गई। एसपी ने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह बुधवार देर शाम गांव राजपुर नवादा के जाहरदीवान मंदिर चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने नवनिर्मित साहित्यकार दुष्यंत कुमार पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि साहित्यकार दुष्यंत कुमार एक महान व्यक्ति के साथ प्रतिभाशाली कवि थे। उन्होंने कहा कि गांव राजपुर नवादा के तिराहे पर पुलिस चौकी बनने से अपराधों पर अंकुश लगेगा। उद्घाटन के मौके पर एसपी देहात संजय सिंह, सीओ गजेंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी हिमांशु चौहान और साहित्यकार दुष्यंत कुमार त्यागी के परिजन अतुल त्यागी, मनोज त्यागी, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, रमेश, ईशम सिंह आदि मौजूद रहे।