फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा कराने की एक बार फिर से सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि मिशन शक्ति को अमृत महोत्सव एवं अगस्त क्रांति से भी जोड़ा जाएगा। नि:शुल्क यात्रा का लाभ 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा।
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव डा. अखिलेश कुमार मिश्रा ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी पत्र में निर्देशित किया है कि मिशन शक्ति का फेज-3 इस बार 21 अगस्त से दिसंबर तक चलेगा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संचालित वीमेन हेल्पलाइन 1090 और अन्य हेल्पलाइन 181 एवं 112 का व्यापक प्रचार प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी कराया जाए। बिजनौर डिपो के एआरएम ललित किशोर त्रिवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार भी रक्षाबंधन के पहले ही राज्य की महिलाओं को तोहफा दिया है। इस बार भी सरकार ने यूपी की महिलाओं को रोडवेज बस में रक्षाबंधन के दिन सफर नि:शुल्क कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए बस में नि:शुल्क सेवा राज्य सड़क परिवहन निगम की ही बसों में होगा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को रोडवेज बस में 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त रात 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें