फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह के नाम से पीएम ने किसानों को साधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के नाम से पीएम ने किसानों को साधा
विज्ञापन

अचल चौधरी
बिजनौर। पीएम मोदी ने 27 मिनट के भाषण में चौधरी चरण सिंह का दो बार जिक्र कर किसानों को साधने का प्रयास किया। उनके आदर्शों को मानते हुए किसानों के सम्मान देने की बात कही। श्रीकृष्ण और महात्मा विदुर के सहारे बिजनौर की धरती के प्रति आस्था भी जाहिर कर दी। सीएम योगी ने भी गठबंधन का नाम लिए बगैर ही निशाना साधा। बसपा को भी आड़े हाथों लिया।
सोमवार को पीएम मोदी को जन चौपाल में आना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते उनका दौरा अंतिम समय पर रद्द हो गया। हालांकि वर्चुअल जन चौपाल को संबोधित किया। पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण और महात्मा विदुर के श्री चरणों की साक्षी बिजनौर की धरती को बताते हुए भाषण की शुरुआत की। फिर कवि दुष्यंत कुमार की लाइनों से सपा सरकार को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने सपाइयों को नकली समाजवादी तक कह डाला। इसके बाद पश्चिम यूपी में फिलहाल चल रहे समीकरणों को साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही किसानों को सम्मान और अधिकार दिलाना उनका ध्येय है। किसानों को साधने के साथ ही जात पात पर भी जमकर बोले। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि जात पात के नाम पर कुछ लोग वोट मांग रहे हैं, उनके बहकावे में नहीं आना है। सीएम योगी ने भी 19 मिनट के भाषण में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का नाम लिए बगैर ही तंज कसे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें