कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पठानपुरा सील
नजीबाबाद। नगर के एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने मरीज को आइसोलेशन केंद्र स्वाहेड़ी इलाज के लिए भर्ती कराया। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पठानपुरा को सील कर दिया।
बुधवार को पठानपुरा का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के डा. सर्वेश निराला की देखरेख में युवक को इलाज के लिए स्वाहेड़ी आइसोलेशन केंद्र भेजा गया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देश पर शहर लेखपाल अशोक शर्मा ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के पठानपुरा क्षेत्र को दो स्थानों से सील कर दिया। उधर, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के परिजनों और निकट संपर्क के लोगों की क्वारंटीन के लिए सूची तैयार की जा रही है।