फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र जल्द मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र जल्द मिलेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत सहायकों की नियुक्ति पत्र मिलने की आस जल्द पूरी होने वाली है। पहले पंचायतों के चयनित सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित पंचायत सहायकों को पंचायतों द्वारा नियुक्त पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
जिले में 1123 पंचायत हैं। शासन ने पंचायतों के विकास कार्यों पर निगरानी एवं डाटा फीडिंग के लिए पंचायत सहायकों की नियुक्ति की है। पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया का काम अक्तूबर में पूरा हो गया था। चयनित पंचायत सहायकों के अभिलेखों की द्वि स्तरीय जांच हुई। पंचायत सहायकों के चयन पर आई आपत्तियों का हाई लेवल कमेटी ने निस्तारण किया था। नियुक्ति की सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर भी चयनित पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए थे। पंचायत सहायक नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहे थे। अब पंचायत सहायकों की नियुक्ति पत्र मिलने की आस जल्द पूरी होने वाली है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि चयनित पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र देने से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण 28 नवंबर से मंडल स्तर पर
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले के 1123 पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण 28 नवंबर से शुरू है। प्रशिक्षण मंडल स्तर पर है। मुरादाबाद में होगा। विशेषज्ञ प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों को पंचायत के कामकाज की जानकारी देंगे। प्रशिक्षण दो दिन है। प्रशिक्षण के लिए पंचायत सहायकों के छह बेच बनाए गए हैं। पहले पांच बेंच में 200-200 पंचायत सहायक है, जबकि छठे बेच में 123 पंचायत सहायक है।
विज्ञापन

पंचायत, पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र देंगी
डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत ही पंचायत सहायकों का नियुक्त है। पंचायत सहायकों की नियुक्ति की सारी प्रक्रिया पंचायतों में ही पूरी हुई है। पंचायत ही प्रशिक्षित पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र देंगी। पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण लेना जरूरी है। इस बारे में सभी ब्लाक को निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें