फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन लॉस कम करने को सड़कों पर उतरेंगे विद्युत अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन लॉस कम करने सड़कों पर उतरेंगे अफसर
विज्ञापन

बिजनौर। लाइन लॉस कम करने के लिए विद्युत अधिकारी शहरों के मोहल्लों एवं गांवों में जाकर चेकिंग करेंगे। अधिकारियों की टीमें ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाएंगी। इसके लिए 26 प्रतिशत से ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों की सूची बनाई जा रही है।
जनपद में इस समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। गर्मी से बचाव के लिए बिजली की मांग बढ़ रही है। साथ ही बिजली लाइन लॉस में बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में करीब 26 प्रतिशत लाइन लॉस चल रहा है। लाइन लॉस जर्जर तार व बिजली चोरी से बढ़ता है। मुख्यालय के निर्देश पर लाइन लॉस कम करने के लिए अफसर चेकिंग अभियान चलाएंगे। शहर व गांवों में ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडर को चिह्नित कर दिन में व सुबह सवेरे चेकिंग की जाएगी। चेकिंग में लाइन में सीधा कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों की धरपकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के लिए अवर अभियंताओं की टीम बनाई जाएगी। एसडीओ चेकिंग टीम के साथ रहेंगे। अधिशासी अभियंता चेकिंग टीम की निगरानी करेंगे। ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल क्षेत्र में बिजली लाइन लॉस बढ़ रहा है। लाइन लॉस की बिलिंग नहीं होने से विभाग को राजस्व की हानि होती है। लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग की जाएगी। इसके लिए कई टीमों का गठन किया जा रहा है - नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें