फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज में जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के शोधकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्धमान कॉलेज में जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के शोधकर्ता
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज बिजनौर में देश के विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता जुटेंगे। शोध को बढ़ावा देने के गुर बताए जाएंगे। कार्यक्रम में नए शोध पत्र प्रस्तुत होंगे। विशेषज्ञ शोध को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोधकर्ताओं के अनुभव साझा करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक एवं रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि वर्धमान कॉलेज में 27 जून से दो जुलाई तक का शोधकर्ताओं के लिए फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम अर्थात एफडीपी प्रस्तावित है। यह जिले में शोध को बढ़ावा देने वाला अपने तरीके का पहला प्रोग्राम है। प्रोग्राम हंसराज कॉलेज दिल्ली व वर्धमान कॉलेज बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। एक सप्ताह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों के राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त शोध वैज्ञानिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध अनुभव साझा करेंगे। विभिन्न सत्रों में शोध की मूल धारणा व प्रकृति, शोध नियमावली, शोध की गुणवत्ता, शोध प्रोजेक्ट बनाने की कला, शोध के लिए फंडिंग एजेंसी आदि प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी। प्राचार्य डॉ. सीएम जैन के निर्देशन में आयोजन समिति में डॉ. मुकेश कुमार संयोजक, डॉ. धर्मेंद्र यादव समन्वयक, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. साबिर, डॉ. वैशाली पूनिया, डॉ. निदा खान, डॉ. ओपी सिंह सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा में है शोध पर जोर
शासन ने डिग्री कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू कर दी है। नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की प्रतिभा निखारने के लिए शोध पर जोर है। शोध के लिए प्रभावी फैसले लिए गए हैं। माना जा रहा है कि फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम अर्थात एफडीपी नव शोधार्थियों के लिए शोध क्षेत्र में वरदान साबित होगी। बीएड विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार जोशी कार्यक्रम को अच्छी शुरुआत बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें