फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समिति चुनाव में सभी पदों पर दोनों गुटों में सीधी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुर गढ़ी की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया अंतर्गत नामांकन व नामवापसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रबंधक पद पर ताऊ-भतीजे के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। चुनाव 26 जून को होगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुरगढ़ी की प्रबंध समिति के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारी विनीत कुमार त्यागी प्रधानाचार्य दक्ष इंटर कॉलेज शेरकोट व पर्यवेक्षक नितिन चौहान राजकीय इंटर कॉलेज अफजलगढ़ को बनाया गया है। रविवार की सुबह 9 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपप्रबंधक, कोषाध्यक्ष, सात सदस्य के लिए प्रत्येक पद पर दो लोगों ने नामांकन कराया। प्रबंधक पद पर ताऊ मेघनाथ सिंह, भतीजे राहुल प्रताप सिंह, मेघनाथ सिंह के भाई किरतराज सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बाद में किरतराज सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है। हरिश्चंद्र स्मारक इंटर कॉलेज कासमपुर गढ़ी को रानी चन्द्रकांता ने अपने पति राजा हरिश्चंद्र के नाम पर भूमि दान करके बनवाया था। जब तक वह जीवित रही उन्होंने कालेज के प्रबंध को संभाला। उनके बाद स्वतंत्रता सेनानी छेदा सिंह सरपंच कालेज के प्रबंधक रहे। उनके बाद मान सिंह गहलोत 20 वर्ष तक प्रबंधक रहे। उसके बाद प्रबंध समिति में दो फाड़ हो गये और चुनाव हुआ, जिसमें मेघनाथ सिंह ग्रुप हावी रहा। सन 2000 से मेघनाथ सिंह प्रबंधक पद पर कब्जा जमाये हुए हैं। बीच में पांच 2012 से 2017 तक उनकी पत्नी वेदांती देवी प्रबंधक रहीं। अब दूसरे ग्रुप ने प्रबंधक पद पर ताऊ मेघनाथ सिंह के सामने भतीजे राहुल प्रताप सिंह को मैदान में उतार दिया है, जिससे प्रबंध समिति का चुनाव बड़ा दिलचस्प होने वाला है। कॉलेज के 322 आजीवन सदस्य हैं। 26 जून को चुनाव होना है। सभी पदों पर दोनों गुटों की सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें