नांगलसोती गंगा घाट पर 19 को लगेगा स्नान मेला
नांगलसोती। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नांगलसोती गंगा घाट पर 19 नवंबर को दो दिवसीय गंगा स्नान मेला लगेगा। ग्राम पंचायत ने मेले का स्थान चयनित कर सफाई शुरू करा दी है। जल्द ही मेला कमेटी का गठन किया जाएगा। नांगलसोती ग्राम पंचायत की ओर से गंगा घाट पर स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। ग्राम प्रधान मो. फरमान का कहना है कि कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष से मेले का आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन इस वर्ष मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में गांव नांगलसोती, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, हरचंदपुर, मायापुरी, चमरौला सहित बड़ी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।