सीबीएसई 12वीं में मुस्कान बनीं जिला टॉपर
बिजनौर। सीबीएसई का कक्षा 12वीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। लगभग सभी स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। अच्छे अंक पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। बेटियों ने फिर बाजी मारी है। डीडीपीएस की मुस्कान अरोड़ा ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है।
डीडीपीएस के सीनियर कोआर्डिनेटर गोपाल त्यागी के अनुसार पीसीएम ग्रुप की की मुस्कान अरोड़ा ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। इसी ग्रुप में आशुतोष राजपूत ने 98.4, हिमांशु सिंह व प्रथम वालिया ने 97.4, बायो ग्रुप में लक्षिता ने 97.2, सिद्धांत राणा ने 96.8, वंश चौधरी व शिफा माहिरा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स ग्रुप में अनन्या अग्रवाल ने 97.4, तनीषा अग्रवाल ने 95.6, नंदिनी खन्ना ने 95.2, आर्ट में यश चौधरी ने 97.4, जुबिया ने 95.6 और प्रनब ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य मनोज अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं दीं।
वहीं, बिजनौर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य विकास त्यागी के अनुसार पीसीएम ग्रुप की वंशिका सिंह ने 97.6 प्रतिशत, श्रद्घा भारद्वाज और जसविंदर सिंह ने 96.4 प्रतिशत, शालिनी ने 96, मोहम्मद आतिफ खान ने 95.8, प्रखर सिंह ने 95.2, अभिजीत शर्मा ने 94.8, प्रियांशी गुप्ता ने 94.6, अर्जुन रस्तोगी व प्रियांशु सिंह ने 94.4, शुभम खुराना ने 93.6, कृतिका 92.4 व कृतिका भारद्वाज ने 92.2, दिशा चौधरी ने 91.8, सौम्या पवार ने 91, सिमरन सिंह ने 91, कृतिका शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधक महेंद्र सिंह व चेयरपर्सन सुशीला सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।