बताया जाता है कि देवेंद्र सिंह व राम बहादुर के आपस में अच्छे संबंध थे, दोनों एक साथ उठते-बैठते थे। पूर्व प्रधान रामबहादुर ने प्रधान बनने के बाद देवेंद्र सिंह को राशन की दुकान दिला दी थी। प्रधान पद का कार्यकाल समाप्त होने से लगभग दो वर्ष पूर्व प्रधान राम बहादुर ने उसकी दुकान को निरस्त कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर आपस में बोलचाल बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि राम बहादुर ने कई बार ग्रामीणों को एकत्र कर राशन डीलर की शिकायत अधिकारियों से भी कराई थी। वह राम बहादुर राशन की दुकान अपने नाम कराना चाहता था।
यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट
पूर्व प्रधान रामबहादुर सिंह, उसके तीन बेटे और एक पौते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। आज यह विवाद महड़ा को लेकर हुआ, जिसके चलते मामला हत्या तक पहुंच गया।
- डॉक्टर धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर