नेशनल अवॉर्डी बशीर अहमद के पुत्र जफर अली के बाजार लुहारी सराय में स्थित जिस कारखाने में भीषण आग लगी उस कारखाने में अंदर जाने का रास्ता बहुत तंग था। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए बराबर की दुकानों की छत पर चढ़कर अंदर पहुंचना पड़ा। आग हैंडीक्राफ्ट कारखाने की दूसरी मंजिल में स्थित कारखाने में लगी थी।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: काम का ठेका दिलाने ले गया दोस्त, मिल बैठकर पी शराब, फिर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
पालिका के छह टैंकर बुलाए
हैंडीक्राफ्ट के कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के अलावा नगरपालिका के छह पानी के टैंकरों को भी लगाना पड़ा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने एक-एक करके लगातार पानी के टैंकर मौके पर पहुंचा कर आग बुझाने में काफी मदद की। आग बुझाने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान नगीना का मुख्य बाजार लुहारी सराय यातायात के लिए बंद रहा। इस दौरान सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी, समाजसेवी शेख अजीमु रहमान भी मौके पर मौजूद रहे।