फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता भाई-बहन देहरादून में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता भाई-बहन देहरादून में बरामद
विज्ञापन

स्योहारा(बिजनौर)। दस दिन पूर्व पिता की पिटाई के डर से घर से लापता हुए भाई-बहन को देहरादून के राजकीय बाल संरक्षण गृह से पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
गांव मलकपुर बुडेरन निवासी कौशल शर्मा के दो बच्चे कामना शर्मा (11) व मोहन शर्मा (9) 22 जुलाई की दोपहर अचानक घर से लापता हो गए थे। कौशल शर्मा के अनुसार पुत्री कामना काफी देर तक घर से बाहर खेलती रही जिसको लेकर उसने पुत्र पर नाराजगी जताई थी। पुत्र मोहन ने घर से बाहर जा कर बहन कामना को बताया कि पापा गुस्से में हैं और पिटाई करेंगे। इसी डर से दोनों बच्चे घर से चले गए थे। एसआई ओमकार सिंह ने बताया कि कौशल शर्मा की तहरीर पर पहले गुमशुदगी तथा 29 जुलाई को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ के निर्देशन में बच्चों को आसपास के अलावा सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार, नजीबाबाद आदि कई स्थानों पर तलाश की गई। सभी थानों ग्रुप व बाल संरक्षण गृह आदि को सूचित किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय बाल संरक्षण गृह देहरादून में दोनों बच्चों के सकुशल होने की सूचना मिली। राजकीय बाल संरक्षण गृह की अधीक्षक सुनीता देवी ने दोनों बच्चो के संरक्षण ग्रह में होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों भाई-बहन पिता की डांट से डर कर घर से चले गए थे। पुलिस टीम में तैनात एसआई ओमकार सिंह व एसआई मीनाक्षी गुप्ता ने रविवार को देहरादून स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह से दोनों बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि वह 22 जुलाई शाम को रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में बैठ कर लक्सर पहुंचे। वहां से दूसरी ट्रेन में बैठ कर देहरादून गए। भूख लगने पर जब मोहन रोने लगा तो उन्होंने लोगों से आपबीती बताई। किसी ने राजकीय बाल संरक्षण गृह की खबर कर दी। वहां से आए कर्मचारी उन्हें ले गए। मोहन ने बताया कि वे अपनी मां के पास जाने के लिए घर से भागे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें