गांव के बाहर कूड़े का ढेर देख हुए नाराज
धामपुर। एसडीएम ने रविवार को विकास और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ गांव क्षेत्र के गांव सरकथलमाधो व जमालपुर आलम में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताया।
एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने गांव सरकथलमाधों में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। एक-दो स्थानों पर सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि गांव के बाहर सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने राजस्व और विकास अधिकारियों की टीम से हटवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने गांव के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इसके अलावा निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया। सरकार की योजना के तहत बन रहे शौचालयों को जांचा। पेंशन आदि के बारे में भी ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद एसडीएम जमालपुर आलम गांव में पहुंचे। यहां पर भी गांव के बाहर लोगों की सड़क किनारे पड़ी कूड़ियों को देखकर अधिकारियों पर गुस्से का इजहार किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीओ पंचायत अनिल कुमार, हलके के लेखपाल, सचिव, कानूनगो मौजूद रहे।