फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टरों के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टरों के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

धामपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रकृति संरक्षण संकल्प पदयात्रा के अंतर्गत कन्या इंटर कालेज में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में निबंध लेखन में विद्यालय की गोसिया ने प्रथम, इलमा ने द्वितीय व अदिति शैल्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम, रिद्धी रस्तोगी ने द्वितीय व आफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगठन की जिला महिला संयोजक डा. प्रीति विश्नोई व नगर प्रचारक मनुदेव वैदिक ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य सविता सिंह ने छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व उसके संरक्षण के लिए मानवीय जिम्मेदारी का बोध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक सत्यकाम, वीरेंद्र शर्मा चैतन्य, मीडिया प्रभारी संचित विश्नोई, नगर संयोजक तुषार भारद्वाज, अनमोल गोयल, नमन जैन, आशुतोष अग्रवाल, शिवांश शर्मा, अभिजय मिश्रा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें