फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार या कोई और जानवर, वन विभाग असमंजस में

Mon, 04 Aug 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के मोहल्ला मंझोली मृतक अलका के परिजनों से जानकारी लेते वन विभाग के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अफजलगढ़। भैंस के लिए घास लेने गई अलका (35) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भले ही जंगली जानवर के हमले से मौत होना बताया गया हो लेकिन वन विभाग यह तय नहीं कर पाया कि उस पर किस जानवर ने हमला किया। सोमवार को वन अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और मुआवजे के लिए उनसे अभिलेख प्राप्त किए। इन अभिलेखों को बिजनौर डिवीजन को भेजने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को मोहल्ला मंझोली निवासी अलका वर्ष पत्नी सुंदर सिंह की जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई थी। मौके पर पुलिस व ग्रामीणों ने गुलदार के हमले में महिला की मौत बताया था जबकि वनाधिकारी हत्या की आशंका जता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वन रेंजर ने जंगली कुत्तों के हमले की बात कही। उधर, मोहल्लेवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर महिला का शव मिला था, उसके आसपास गुलदार के पंजों के निशान मिले हैं। पास में एक बैंक्वेट हाल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी गुलदार नजर आया है। सोमवार को वन दरोगा सुनील राजोरा, वन रक्षक नईम अली, विवेक चौधरी, बाघमित्र शकील पीड़ित परिवार से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें