फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर तिराहे पर लगाया जाम

विज्ञापन
धामपुर में नहटौर तिराहे पर जाम लगा विद्वुत निगम के खिलाफ ग्रामीणो के साथ प्रदर्शन करते मृतक के प? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
नहटौर तिराहे पर लगाया जाम
विज्ञापन

धामपुर। हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से पांच दिन पहले गंभीर रूप से झुलसे गांव अलादीनपुर भटपुरा के दो युवकों में से एक की रविवार को दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर शव को मार्ग पर रखकर डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। भाजपा विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को पूरा कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्षेत्र के गांव अलादीनपुर भटपुरा में 20 सितंबर को गांव के सतेंद्र (27) और तेजबहादुर उस समय हाईटेंशेन तारों के करंट की चपेट में आने से झुलस गए थे जब वे गांव में आयोजित किसी कार्यक्रम के लिए मकान की छत पर लाउड स्पीकर रखने का प्रयास कर रहे थे। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन डाक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया इनमें से सतेंद्र का उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था, जिसकी रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। उन्होंने ग्रामीणों अनिल कुमार, चंद्रपाल सिंह, तेजपाल, अतुल कुमार, महेंद्र, सुनील कुमार आदि लोगों के साथ तिराहे पर शव को रखकर डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान सीओ अजय कुमार अग्रवाल व कोतवाल जीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर जाम को खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन उनका कहना था कि जब तक एक करोड़ का मुआवजा, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और बिजली की लाइन को बस्ती से बाहर नहीं किया जाता है, जाम नहीं खुुलेगा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने मृतक सतेंद्र की आठ माह की पुत्री सृष्टि को अपने स्तर से पढ़ाने का भरोसा दिया। इस दौरान सुनील, सुरेंद्र, लाखन प्रधान, जाहिद, टिंकू गजुपुरा रहे।

धामपुर में जाम के दौरान विलाप करते मृतक के परिजन- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें