विद्यार्थियों को दें श्रेष्ठ संस्कार
नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक समारोह के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कॉलेज की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी दिव्यांजलि, रामबली, ज्योति शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन और वैश्विक महामारी कोरोना प्रसंग से जुड़े लघु नाटक, गीत आदि प्रस्तुत किए। मुख्यअतिथि पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों के नैतिक-चारित्रिक विकास और श्रेष्ठ संस्कार देने के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। रघुवीर सिंह की अध्यक्षता और प्रदीप कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक बलजीत सिंह, चेतन स्वरूप, राजेश कुमार, अरुण राजपूत, हरदेव स्वरूप, अरुण दीक्षित, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमारी, सुनीता शर्मा, नरेंद्र पहलवान, हेमेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।