फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम सिंह ने नेशनल वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
वेटलिफ्टर गौतम सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गौतम सिंह ने नेशनल वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के रहने वाले गौतम सिंह ने 16वीं सब जूनियर बालक-बालिका नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2020-21 में 102 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। गौतम सिंह इससे पहले लगातार दो साल जिले खेलो इंडिया अभियान में भी चयनित हो चुका है।
गांव नारायण खेड़ी निवासी मनोज कुमार के बेटे गौतम सिंह कुछ साल पहले किसी रिश्तेदारी में गांव गिलाड़ी गया था। वहां कोच करन सिंह अपने खिलाड़ियों को गांव में बने जिम में ही ट्रेनिंग दे रहे थे। गांव के लड़कों को भारी वजन उठाते देखकर गौतम सिंह में भी इस खेल से जुड़ने का जुनून आ गया। उसने अपने परिजनों की रजामंदी के बाद गांव गिलाड़ी में आकर वेट लिफ्टिंग शुरू कर दी। उसके ताऊ सुभाष सिंह के अनुसार धीरे धीरे गौतम सिंह अच्छा वजन उठाने लगा। पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गौतम सिंह ने हिस्सा लिया था। उसने 102 किलोग्राम भारवर्ग स्नैच में 116 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 140 किलोग्राम वजन उठाया है। गौतम सिंह ने प्रतियोगिता में कुल 256 किलोग्राम वजन उठाया।
विज्ञापन

कई पदक जीत चुका है गौतम सिंह
गौतम सिंह इससे पहले दो बार खेलो इंडिया अभियान में भी शामिल हो चुका है। वह खेलो इंडिया द्वारा 2019 में पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक और 2020 में गुवाहाटी में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुका है। उसे पिछले साल ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा गया था। वहां पर वह स्वास्थ्य खराब होने की वजह से आ गया। एसजीएफआई राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भी वह रजत पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

मोच की वजह से बढ़ गया था वजन
गौतम सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक तो जीत लिया लेकिन वह इससे अच्छा प्रदर्शन कर सकता था। गौतम सिंह के ताऊ सुभाष सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले उसके दाएं पैर में मोच आ गई थी जिससे वह प्रैक्टिस नहीं कर पाया था। उसका वजन भी बढ़ गया था। वह 96 से 102 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेना चाहता था लेकिन इतनी जल्दी वह ज्यादा वजन कम नहीं कर पाया और उसे 102 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में हिस्सा लेना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें