फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर गिरी गाज : दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने इस वजह से लिया बड़ा एक्शन

Wed, 27 Dec 2023 09:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : एसपी नीरज कुमार जौदान का चाबुक फिर से चला। उन्होंने शहर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक इलम सिंह को निलंबित किया है। बताया जा रहा है कि एक केस की विवेचना में धाराओं को लेकर खेल कर दिया था।
विज्ञापन
दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में शहर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक को एक केस की विवेचना लापरवाही से किए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। जबकि नजीबाबाद की सराय चौकी के प्रभारी और दो सिपाहियों को लाइनहाजिर किया गया है।

बुधवार को एसपी नीरज कुमार जौदान का चाबुक फिर से चला। उन्होंने शहर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक इलम सिंह को निलंबित किया है। बताया जा रहा है कि एक केस की विवेचना में धाराओं को लेकर खेल कर दिया था। जिसके चलते सीओ की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद में सराय चौकी के प्रभारी दरोगा सरवेज खां, मुख्य आरक्षी सोनू मलिक और आरक्षी अजय कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि दरोगा सरवेज खां के संबंध में एक्स पर एक ऑडियो वायरल हो रही है। उक्त ऑडियो में एक महिला से दरोगा को बातें करते हुए सुना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा

एसपी ने बताया कि अभी दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की विस्तृत जांच के बाद निलंबित भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें