फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानु ने गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी किए जाने सहित कई मांगों के लिए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष चौ. नरेश प्रधान, मंडल प्रभारी चौ. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना दिया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सार्थक चावला को सौंपा। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, चालू पेराई सत्र का गन्ना मूल्य गन्ना खरीद के दो सप्ताह के भीतर जारी कराने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। ज्ञापन में शामिल अन्य मांगों में चंदोक रेलवे स्टेशन के नांगलसोती मार्ग की क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने, चकरोडों को खाली कराने, परिवहन निगम की सभी बसों को रोडवेज परिसर से संचालित किए जाने सहित कई मांगें शामिल थीं। तहसील पहुंचे किसानों में बाबूराम भारती, चौ.अनिल कुमार, दुष्यंत कुमार, लोकेंद्र कुमार, हमीदुल्ला, कपिल कुमार, दीपक सैनी, सुशील कुमार, विपिन, जगन्नाथ आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें