किसानों ने क्रय केंद्र बदलने पर जताया विरोध
बिजनौर। गांव चौकपुरी व छोइया नंगली के किसानों ने उनका क्रय केंद्र बिलाई मिल से जोड़े रखने की मांग की है। इस संबंध में डीसीओ यशपाल सिंह को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में बताया कि वे करीब 16 साल से बिलाई मिल के क्रय केंद्र छोइया नंगली प्रथम को गन्ना देते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी चीनी मिल बदलने की मांग नहीं की थी, लेकिन फिर भी उनका क्रय केंद्र दूसरी चीनी मिल को दे दिया गया है। वे बिलाई चीनी मिल को ही गन्ना आपूर्ति करना चाहते हैं। उन्होंने अपना क्रय केंद्र यथावत रखने की मांग की है। इस दौरान रामकिशन, संदीप, योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विनोद, प्रवीण सिंह, अजय सिंह, मनोज कुमार, कामेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि किसान मौजूद रहे।