फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेलिप्टस की ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेलिप्टस भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
विज्ञापन

नगीना। एसडीएम अशोक मौर्य ने ग्राम मुजफ्फरनगर से यमुनानगर जा रही यूकेलिप्टस की ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर कर मंडी समिति की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे नगीना-रायपुर-बढ़ापुर तिराहे पर एसडीएम ने यूकेलिप्टस की लकड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। चालक नदीम ने बताया की यह लकड़ी ठेकेदार नसीम के द्वारा भेजी जा रही है। ड्राइवर लकड़ी से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि लकड़ी बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर से काट कर लाई जा रही है और हरियाणा के यमुनानगर ले जाई जा रही थी। एसडीएम का कहना है कि यूकेलिप्टस की निकासी पर मंडी समिति शुल्क देना पड़ता है। एसडीएम ने मंडी समिति नगीना के कर्मचारी को बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली सुपुर्दगी में दे दी। इसके बाद एसडीएम ने उसी रास्ते के पास चल रही लकड़ी की आरामशीन पर छापा मारा और वहां मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आरामशीन का लाइसेंस व आवश्यक दस्तावेज लेकर शुक्रवार को उनके कार्यालय में पेश हो। एसडीएम ने एक खेत से हो रहे मिट्टी के अवैध खनन पर भी छापा मारा और खनन रुकवाकर वहा मौजूद व्यक्ति को संबंधित कागजात पेश करने को कहा। एसडीएम ने नहटौर रोड पर काटी जा रही कालोनी के स्वामी को भी अपने कागजात लेकर शुक्रवार को कार्यालय आने के निर्देश दिए। एसडीएम अशोक मौर्य ने कहा कि लकड़ियों के अवैध कटान के कारोबार, अवैध खनन, अवैध शराब की बिक्री समेत कोई भी गैरकानूनी काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें