फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: साहू वाला रेंज में मिला नर हाथी का शव, वन अधिकारियों में मचा हड़कंप, मौके पर बुलाई गई जेसीबी

Wed, 24 Jan 2024 12:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिनजौर में साहू वाला रेंज में नर हाथी का शव मिलने से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
बिजनौर में नर हाथी का शव मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के हरेवली में साहूवाला वन क्षेत्र की शाहनगर कुराली बीट के कंपार्टमेंट नंबर -11 में नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की। हाथी के शव को करीब 30 फीट गहरी खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया। बाद में जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर मृतक हाथी के शव को दफन कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन

बताया कि शाहनगर कुराली निवासी भीम सिंह मंगलवार को वन क्षेत्र में लकड़ी बीनने गया था। इस दौरान करीब 30 फीट गहरी खाई में हाथी केे मिले शव को देख वह घर वापस लौट आया। हाथी के शव की सूचना कुराली चौकी पर वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना से विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

बुधवार को मौके पर पहुंचे मुख्य वनरक्षक अधिकारी बी. प्रभाकर ,कंसीवेटर मुरादाबाद रमेश चंद्रा, डीएफओ आशुतोष पांडे ,एसडीओ राजीव कुमार , वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी, डिप्टी वन रेंजर राकेश मंदोला आदि ने जेसीबी के सहारे करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत कर 30 फीट गहरी खाई से हाथी के शव को बाहर निकाला । अधिकारियों ने बताया कि मृतक नर हाथी के दांतों को देखकर ऐसा लग रहा है कि हाथी की आयु लगभग आयु 45 वर्ष है।

गहरी खाई में गिर जाने के कारण हाथी मौत हुई है। तीन डाक्टरों के पैनल ने हाथी का पीएम किया। डाक्टरों में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह ,डॉ कौशल किशोर ,अंकित चौधरी शामिल रहे। टीम ने हाथी का पीएम करने के बाद बिसरा ले लिया है। जिसकी बरेली वन्य जीव अनुसंधान केंद्र में परीक्षण कराया जाएगा। हाथी की मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें