फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो संरक्षण केंद्र में खामियों पर नाराज हुए डीएम

विज्ञापन
छाछरी टीप के जंगल में बनी वृहद्ध गौ संरक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गो संरक्षण केंद्र में खामियों पर नाराज हुए डीएम
विज्ञापन

छाछरी मोड़। शनिवार को गांव छाछरी टीप के जंगल में बनी वृहद गो संरक्षण केंद्र का डीएम द्वारा सरकारी अमले के साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई खामियों के कारण केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा वृहद गो संरक्षण केंद्र पर सीडीओ, जिला पशुधन अधिकारी बिजनौर, एसडीएम सदर, खंड विकास अधिकारी हल्दौर, हल्का लेखपाल और कानूनगो के साथ औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। गोशाला की व्यवस्था का जायजा लेते हुए गोवंश की गिनती की गई, जिसमें बताई गई संख्या से कम गोवंश निकला। छायादार वृक्ष न होने से और पर्याप्त छाया न होने से चिलचिलाती धूप में गोवंश बैठा था। पशुओं के चारे की व्यवस्था नियम के अनुसार नहीं मिली। गोवंश के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। यह भी पता चला कि कई पशुओं की समुचित उपचार न मिलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी डॉक्टर शगुफ्ता को कड़ी फटकार लगाई और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने प्राइवेट व्यवस्था समिति की रशीद द्वारा धन उगाही को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की खामियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने गोशाला से संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और शीघ्र ही बाउंड्रीवाल कराने, गोवंश को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए छायादार वृक्ष लगाने, अतिरिक्त टीन शेड बनवाना, चारे की व्यवस्था नियमानुसार कराई जाए। गोवंश की सही संख्या दर्ज कराई जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें